
Govt Employee Diwali Bonus: केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दीपावली के त्यौहार सीजन में बड़ी खुशखबरी दी गई है ! त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और इस दौरान कर्मचारियों को बोनस भी दिया जा रहा है , वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आदेश के मुताबिक ग्रुप सी और गैर राजपत्रित ग्रुप भी कर्मचारियों के लिए वित्त वर्ष 2024 25 में 30 दिनों के वेतन के बराबर नॉन प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस की घोषणा की गई है।
खास बात यह है कि इस आदेश के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को कुल 6908 रुपए का बोनस मिलेगा , केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह खुशी की लहर है, त्योहारी सीजन में खर्च में मददगार साबित होगा। आईए जानते हैं कौन-कौन केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बोनस का फायदा ? क्या है पूरा जानकारी?
बोनस के लिए पात्रता मानदंड और लाभार्थी कर्मचारी
- पात्रता मानदंड: 31 मार्च 2025 तक सेवा में रहने वाले और कम से कम छह महीने की निरंतर सेवा पूरी करने वाले कर्मचारी बोनस के लिए पात्र होंगे।
- लाभार्थी कौन है : इसमें केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल (BSF, CRPF) और सशस्त्र बलों (सेना, नौसेना, वायुसेना) के कर्मचारी भी शामिल हैं।
- केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारी: केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्र सरकार के वेतन ढांचे पर कार्यरत कर्मचारियों को भी बोनस का लाभ मिलेगा।
- पूरा बोनस: पूरे वर्ष सेवा देने वाले कर्मचारियों को 6908 रुपये का पूर्ण बोनस प्राप्त होगा।
- आंशिक बोनस: आंशिक सेवा वाले कर्मचारियों को काम किए महीनों के अनुपात में बोनस दिया जाएगा।
कैजुअल कर्मचारियों के लिए बोनस का फायदा
पिछले तीन वर्षों से लगातार सेवा देने वाले कैजुअल कर्मचारियों को 1184 रुपये का बोनस मिलेगा , यह कदम निम्न-स्तरीय कर्मचारियों के लिए वित्तीय सहायता सुनिश्चित करता है, जो त्योहारी सीजन में उनकी खुशियों को दोगुना करेगा।
जानिए कैसे होगा बोनस का कैलकुलेशन ?
बोनस का कैलकुलेशन मासिक वेतन की अधिकतम सीमा 7000 रुपये के आधार पर किया जाएगा। बोनस कर्मचारी के औसत मासिक वेतन या इस सीमा में से जो कम हो, उसके आधार पर 30 दिनों के लिए कैलकुलेट होगा।
वेतन | बोनस |
---|---|
7000 रुपये | 6908 रुपये |
बोनस की गणना का उदाहरण , समझें
यदि किसी कर्मचारी का वेतन 7000 रुपये है, तो उसका बोनस (7000 × 30 / 30) लगभग 6908 रुपये होगा। कर्मचारियों को बोनस मिलने के बाद उन्हें आर्थिक मदद मिलती है , साथ ही साथ इस त्योहारी सीजन में बोनस मिलने से कर्मचारी के खर्चे पर बोझ कम हो जाता है।