
UP Anganwadi Good News: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रही लाखों महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 69000 के आसपास खाली पदों के लिए आधिकारिक तौर पर जानकारी सामने आई है। अगर आप यूपी में सरकारी नौकरी जैसे अस्थाई और सम्मानजनक नौकरी पाना चाहते हैं तो आंगनबाड़ी और सहायिका के खाली पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं हालांकि अभी आवेदन कब से कब तक भरे जाएंगे इसकी जानकारी नहीं आई है फिलहाल आवेदन करने की पात्रता से लेकर पदों की संख्या की पूरी जानकारी आगे आर्टिकल में दी गई है।
यूपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायताओं के खाली पदों को भरने के लिए यूपी सरकार के बाल विकास सेवा एवं पुष्कर विभाग ने सभी जिला को निर्देश भेजे हैं और इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू करने की भी निर्देश दिए हैं ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए यूपी आंगनबाड़ी पोर्टल upanganwadibharti.in शुरू की गई है।
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती नोटिफिकेशन 2025 से संबंधित पूरी जानकारी पढ़ें
यूपी में 69000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकार इस बार बड़ी संख्या में भर्तियां करने जा रही है , इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 7952 और आंगनबाड़ी सहायिका के 61254 पद शामिल हैं।
विज्ञापन का नाम | उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी विज्ञापन 2025 |
---|---|
कुल पद | 69,206 |
पदों का विवरण | आंगनबाड़ी कार्यकत्री: 7,952 पदआंगनबाड़ी सहायिका: 61,254 पद |
आवेदनकर्ता | केवल महिलाएँ |
शैक्षणिक योग्यता | न्यूनतम 12वीं पास (Intermediate Pass) |
कार्यकत्री के लिए आयु सीमा | 18 से 35 वर्ष |
सहायिका के लिए अधिकतम आयु सीमा | 50 वर्ष |
प्राथमिकता | गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाली विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को |
वर्तमान मासिक मानदेय (कार्यकत्री) | ₹7,500 |
वर्तमान मासिक मानदेय (सहायिका) | ₹3,750 |
आधिकारिक पोर्टल | upanganwadibharti.in |
जाने कैसे भरे यूपी आंगनबाड़ी का फॉर्म ?
इसके लिए सभी जिला के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन की जाएगी , इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया आंगनबाड़ी पोर्टल upanganwadibharti.in पर शुरू होगा।